यात्री और बस कंडक्टर के बीच संवाद लेखन

कंडक्टर – रांची, रांची, रांची।

यात्री – महोदय! यह बस रांची के लिए कितने बजे चलेगी।

कंडक्टर – 11:00 बजे चलेगी।

यात्री – बस रांची कितने बजे पहुंचाएगी।

कंडक्टर – 5:00 बजे पहुंचाएगी।

यात्री – महोदय, मुझे रांची के लिए दो टिकट दे दीजिए।

कंडक्टर – यह लीजिए टिकट और मुझे ₹700 दीजिए।

यात्री – यह लीजिए ₹700।

कंडक्टर – भाई साहब! यह ₹100 का नोट फटा हुआ है कृपया आप मुझे दूसरा नोट दीजिए।

यात्री – (बॉस में देखते हुए) महोदय, मेरे पास ₹100 का दूसरा नोट नहीं है ₹500 का है।

कंडक्टर – आप मुझे ₹500 का नोट दीजिए, मैं आपको ₹400 वापस दे दूंगा।

यात्री – ठीक है।

कंडक्टर – आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

यात्री – 11:00 तो बज गई यह बस कब चलेगी?

कंडक्टर – बस थोड़ी देर में चलेगी।

यात्री – पर क्यों?

कंडक्टर – अभी बस की कुछ सीटें खाली हैं, इसलिए बस 10 मिनट बाद चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *