WMO का फुल फॉम World Meteorological Organization ( वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन) होता हैं, WMO का हिंदी में मतलब ” विश्व मौसम विज्ञान संगठन” होता है।
WMO क्या है?
WMO एक विश्व मौसम विज्ञान संगठन है जो दुनिया भर में होने वाली मौसम में बदलाव के कारण होने वाली आपदाओं को कम करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है हाल ही में विश्व मौसम संगठन (WMO) के रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 50 वर्षों में मौसम में बदलाव होने के कारण होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारण लगभग 20 लाख लोगों की मौत हुई है 91% से अधिक लोगों की मौत विकासशील देशों में हुई है।
पिछले 50 वर्षों में जलवायु में परिवर्तन के कारण तेज गति से मौसमी घटनाओं के कारण प्राकृतिक आपदाओं में बहुत अधिक वृद्धि हुई है जिसके चलते गरीब देशों को असमान रूप से प्रभावित कर रही है जलवायु में परिवर्तन के कारण बाढ और लू जैसे प्राकृतिक आपदाओं में 5 गुना बढ़ोतरी हुई है जिसके चलते अभी तक आर्थिक रूप से लगभग 3.64 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।
WMO ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा एक एटलस भी लांच किया गया है जिसके जरिए मौसम, पानी और जलवायु संबंधित चरम घटनाओं के कारण होने वाली मृत्यु दर एवं आर्थिक नुकसान को आसानी से मापा जाता है,आपकी जानकारी के लिए मै बता दूं कि WMO के द्वारा 2016 काे सबसे गर्म वर्ष घोषित कर दिया था और 2018 को चौथा सबसे गर्म वर्ष घोषित कर दिया था।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय कहां है?
विश्व मौसम विज्ञान संगठन का मुख्यालय स्विजरलैंड के जेनेवा शहर में स्थित है, विश्व मौसम विज्ञान संगठन एक UN की विशेष एजेंसी है, विश्व मौसम विज्ञान संगठन के लगभग 191 सदस्य है, और वर्तमान समय में WMO के अध्यक्ष गेरहार्ड एड्रियन हैं।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना कब हुई?
विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना 23 मार्च 1950 में हुई थी इससे पहले दुनिया भर में होने वाले जलवायु में परिवर्तन के कारण होने वाली आपदाओं की सूचना लोगों को देने का काम एवं लोगों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने का काम IMO ऑर्गेनाइजेशन किया करती थी IMO को ही बदल कर 23 मार्च 1950 में WMO में बदल दिया गया।
WMO का उद्देश्य क्या है?
- प्राकृतिक आपदाओं से मानव को बचाना और देश के विकास की प्रगति को बढ़ावा देना।
- बाढ़ सूखा और भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के अनुमान को पता लगाना और लोगों को सूचित करना।
- प्राकृतिक आपदाओं को पता लगाने के लिए विशेष प्रकार की तकनीकी रडार कृत्रिम उपग्रह उच क्षमता वाले कंप्यूटर का निर्माण करना।
- सभी देश में होने वाली आपदा जोखिम को कम करना।
- एशियाई देशों जैसे भारत वियतनाम म्यांमार समेत कई देशों को बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं की आने की अनुमान लगाना और 6 घंटे पहले सूचित करने में सक्षम होना।
- सेटेलाइट मैपिंग और ग्राउंड फील्ड आधारित अवलोकन के संयोजन का उपयोग करके पूर्वानुमान लगाना।
विश्व मौसम विज्ञान संगठन दिवस कब मनाया जाता है?
विश्व मौसम विज्ञान संगठन दिवस हर साल 23 मार्च को मनाया जाता है क्योंकि 23 मार्च 1950 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन को स्थापित किया गया था।
निष्कर्ष
मुझे उम्मीद है कि WMO का फुल फॉर्म क्या होता है और WMO ऑर्गेनाइजेशन से संबंधित पूरी जानकारी आपको मिल गई होगी लेकिन फिर भी आपके मन में (WMO) विश्व मौसम विज्ञान संगठन से संबंधित कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताइए।