सऊदी का ₹100 इंडिया में कितना होगा?

सऊदी अरब अपने सख्त नियम कानून के लिए पूरे विश्व में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इस देश के नियम हैं ही इतने सख्त की एक बार वहां के नियम कानून जानकर आप भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे।

इतने सख्त नियम कानून होने के बावजूद भी यहाँ पूरे एशिया देश के लोग हजारों की संख्या में आते हैं क्योंकि सऊदी अरब में जॉब की भरमार पड़ी हुई है, संयुक्त राष्ट्र संघ के एक रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब के कुल आबादी में से 38.3 प्रतिशत लोग प्रवासी है, यानी कि दूसरे देशों के लोग हैं।

इसमें से सबसे ज्यादा आबादी इजिप्ट और पाकिस्तान फिर भारतीय लोगों की है, सऊदी अरब के मजदूर वर्ग में से 80 प्रतिशत मजदूर भी दूसरे देशों से हैं, आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि सऊदी अरब में कितनी जॉब है।

सऊदी का ₹100 इंडिया में कितना होगा?

सिंगापुर का ₹100 इंडिया में लगभग ₹2172 होगा, इसकी वैल्यू समय-समय पर घटती बढ़ती रहती है, इसीलिए समय के साथ इसकी वैल्यू घट और बढ़ भी सकती है।

सऊदी अरब बना रही है दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग

इस समय में बड़ी बड़ी बिल्डिंग बनाने की होड़ लगी हुई है, इस होड़ में सऊदी अरब भी शामिल है, सऊदी अरब दुनिया की सबसे ऊंची और बड़ी बिल्डिंग बनाने में लगी हुई है, जिसका नाम Jeddah Tower रखा गया है।

इसका निर्माण कार्य 2014 में शुरू हो गया है, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका निर्माण कार्य 2022 के अंत तक या 2023 में पूरा हो जाएगा, इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा होते ही दुबई के बुर्ज खलीफा को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की सबसे बड़ी और नई ऊंची इमारत बन जाएगी।

जिसकी ऊंचाई 1 किलोमीटर होगी यानी कि 1000 मीटर जोकि बुर्ज खलीफा से 183 मीटर ज्यादा है, लेकिन दुबई बिल्डिंग बनाने में कहां पीछे रहने वाला है, दुबई ने भी दुनिया की सबसे बड़ी और ऊंची बिल्डिंग बनाने की घोषणा कर दी है।

सऊदी अरब में महिलाओं को ड्राइविंग पर पाबंदी

महिलाओं को लेकर इस देश में बहुत कड़े नियम बनाए गए हैं, सऊदी अरब में महिलाओं को कभी भी पुरुषों के बराबर अधिकार नहीं दिए गए हैं, आज से कुछ साल पहले सऊदी अरब में महिलाओं को वाहन चलाने पर भी पाबंदी लगाई गई थी।

लेकिन 24 जून 2018 को आखिरकार सऊदी अरब की सरकार ने महिलाओं को आधिकारिक तौर पर सड़कों पर वाहन ड्राइव करने की अधिकार दे दी, इस प्रकार सऊदी अरब महिलाओं पर ड्राइविंग के ऊपर पर प्रतिबंध को हटाने वाला दुनिया का आखरी देश बन गया।

सऊदी अरब में महिलाओं को विदेश यात्रा पर पाबंदी

सऊदी अरब की महिलाएं किसी भी अजनबी पुरुष के साथ नहीं घूम सकती है, यहां तक कि सऊदी अरब की महिलाओं को अपने पति के अनुमति के बिना विदेश यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि सऊदी अरब में विवाह समारोह का आयोजन पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग अलग रखा जाता है, खास मौके पर ही दूल्हा-दुल्हन एक साथ आ सकते हैं।

सऊदी अरब में वैलेंटाइन डे पर प्रतिबंध

आज के युवा कल्चर में वैलेंटाइन डे बहुत ही खास दिन होता है, इस दिन पूरी दुनिया भर के लोग अपने प्रेमी को एक से बढ़कर एक उपहार देते हैं, लेकिन अफसोस सऊदी अरब के लोग वेलेंटाइन डे नहीं मना सकते हैं।

पूरे विश्व में सऊदी अरब ही एक ऐसा देश है जहां पर वैलेंटाइन डे मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है, सऊदी अरब में फरवरी के पूरे महीने तक दिल आकार का कोई भी सामान बेचना सख्त मना है।

सऊदी अरब की अमीरी राज क्या है?

सऊदी अरब की जीडीपी 843 बिलियन डॉलर है जबकि प्रति व्यक्ति आय $23566 है, इस देश की इक्नॉमी मुख्य रूप से क्रूड ऑयल की निर्यात पर टिकी हुई है।

इस देश की कुल जीडीपी का 67% कमाई क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस के निर्यात से ही आता है, इसके अलावा सऊदी अरब सर्विस सेक्टर और टूरिज्म के धंधे से भी मोटी कमाई कर रही है।

FAQ
सऊदी का ₹1 इंडिया में कितना होगा?

लगभग ₹21 होगा।

सऊदी का ₹1000 इंडिया में कितना होगा?

लगभग ₹21722 होगा।

सऊदी का ₹1200 इंडिया में कितना होगा?

लगभग ₹26074 होगा।

सऊदी का ₹1500 इंडिया में कितना होगा?

लगभग ₹32592 होगा।

सऊदी में कौन सी करेंसी चलती है?

सऊदी रियाल।

निष्कर्ष

आपने इस लेख में जाना कि सऊदी का ₹100 इंडिया में कितना होगा, और आपने सऊदी अरब के बारे में इस लेख के माध्यम से बहुत कुछ नया चीज जाना होगा, फिलहाल आप सऊदी अरब के बारे में क्या सोचते हैं, हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *