हाथी एक ऐसा जीव है जो बहुत ही विशाल और समझदार होता है, इसके अंदर हम इंसानों की तरह ही भावनाएं व्यक्त करने की क्षमता होती है, ये बहुत ही चंचल और नटखट भी होते हैं।
आमतौर पर यह भूरे रंग का होता है लेकिन मैं आपको बता दूं कि पूरे पृथ्वी में सफेद हाथी भी पाया जाता है, सफेद हाथी थाईलैंड की रॉयल पावर को भी दिखाते हैं इसलिए थाईलैंड को ‘सफेद हाथी की भूमि’ के नाम से भी जाना जाता है, वहां के राजा इस सफेद हाथी को अपने पास रखते हैं जो कि अपने अमीरी को दिखाते हैं।
सफेद हाथी कहां पाया जाता है?
सफेद हाथी थाईलैंड में पाया जाता है।
सफेद हाथी के बारे में
हाथी सबसे ज्यादा शक्तिशाली होते हैं लेकिन मैं आपको बता दूं कि हाथी मधुमक्खी से बहुत ही ज्यादा डरते हैं, आपको यह भी बता दूं कि पृथ्वी पर भूरे हाथियों के अलावा सफेद हाथी भी पाए जाते हैं, और ये पूरे विश्व में सिर्फ थाईलैंड में ही पाए जाते हैं।
एक सफेद स्वस्थ हाथी के शरीर में दिन में 300 किलोग्राम खाने तथा 160 किलोग्राम पानी की आवश्यकता होती है, सफेद हाथी की सूंड बहुत ही ताकतवर होती है जो 350 किलोग्राम तक का वजन उठाने में सक्षम होती है, सफेद हाथी एक सामाजिक प्राणी है।
जो परिवार बनाकर रखते हैं, इनके परिवार में एक नर हाथी, दो से तीन मादा हाथी और उनके बच्चे होते हैं, सफेद हाथियों को बारिश से पूर्व आभास भी हो जाता है और वे 150 मीटर दूर से ही बारिश का पता लगा लेते हैं, सफेद हाथी भी भुरे हाथियों की तरह शाकाहारी ही होते हैं।
और यह अपने भोजन में पेड़ों की टहनियां, पत्तियां और केले आदि ही खाते हैं, सफेद हाथी भूरे हाथियों की तरह ही कुशाग्र बुद्धि वाले होते हैं, सफेद हाथी का वजन लगभग 8000 किलोग्राम के बराबर होता है आपको यह भी बता दें कि सफेद हाथी 5 किलोमीटर दूर से ही सुंघकर ये पता लगा लेते हैं कि जंगल में पानी कहां है और यह किस दिशा की तरफ है? सफेद हाथी में एक खूबी यह भी है कि ये आवाज सुनकर ही इंसानों को पहचान लेते हैं कि वह स्त्री है या पुरुष।
निष्कर्ष
इस लेख में आपको सफेद हाथी के बारे में बहुत कुछ जानने को मिला होगा अगर आप इस लेख से संबंधित हमसे कोई प्रश्न पूछना चाहते हैं या कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं आपके सवालों का जवाब जल्द से जल्द देने की कोशिश करेंगे।