पेड़ और मनुष्य के बीच संवाद लेखन

मनुष्य-कैसे हो पेड़ भाई?

पेड़- मैं ठीक हूं भाई!

मनुष्य- लेकिन पेड़ है भाई आप ठीक लग तो नहीं रहे हो!

पेड़- क्या बताऊं भाई? कल दो आदमी यहां आए थे और पेड़ों को काटने की बात कर रहे थे।

मनुष्य- यह तो बहुत चिंता की बात है भाई!

पेड़- भाई! अगर मनुष्य ऐसे सभी पेड़ों को काटेंगे, तो उसे जीवन में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मनुष्य- आप तो ठीक कह रहे हैं पेड़ भाई! लेकिन आप चिंता मत करो मैं पेड़ों को काटने नहीं दूंगा।

पेड़- तुम यह सब कैसे रोकोगे भाई!

मनुष्य- पेड़ भाई! मैं सभी मनुष्यों को पेड़ों का महत्व समझा कर जागरूक करूंगा।

पेड़- भाई! तुम मनुष्य को समझाना कि अगर वे पेड़ों को काट देंगे,तो उन्हें ऑक्सीजन कैसे मिलेगी?

मनुष्य- हां भाई! आप चिंता मत करो, अब मैं चलता हूं क्योंकि मुझे सभी मनुष्य को पेड़ों के महत्व को बताना है ।

पेड़- ठीक है भाई! तुम्हारा बहुत-बहुत धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *