- शेर एक जंगली जानवर है।
- उसे जंगल का राजा भी कहा जाता है।
- शेर के मजबूत चार पैर होते हैं जिनमें नुकीले पंजे होते हैं।
- शेर के दांत नुकीले और मजबूत होते हैं।
- शेर जंगल में रहना पसंद करता है।
- शेर एक मांसाहारी जानवर है।
- शेर जंगल में रहने वाले जानवरों जैसे हिरण, भैंस, बारहसिंघा, जिराफ आदि का शिकार करता है।
- शेर की दहाड़ बहुत तेज होती है, जब भी यह दौड़ता है तो पूरा जंगल हिल जाता है।
- शेर पानी में तैर सकता है।
- शेर साहस बहादुर और निडरता का प्रतीक होता है।