मरीज – नमस्ते डॉक्टर साहब।
डॉक्टर – नमस्ते बैठिए। क्या परेशानी है?
मरीज – मुझे बुखार है और गला खराब है।
डॉक्टर – लाइए देखें जरा मुंह खोलिए। हां इंफेक्शन तो है। बुखार कितना है?
मरीज – घर से चला था तो 103 डिग्री था।
डॉक्टर – अभी भी उतना ही है सर्दी लग रही है क्या?
मरीज – ज्यादा तो नहीं।
डॉक्टर – खांसी है क्या?
मरीज – जी हां! खास तौर पर रात को तो मैं खांसी के कारण सो ही नहीं पाता हूं।
डॉक्टर – और कोई तकलीफ?
मरीज – सिर में दर्द है।
डॉक्टर – वह बुखार के कारण है ठीक है। 5 दिन तक यह कैप्सूल दिन में तीन बार खाइए।
मरीज – दवाई किसके साथ खाऊं?
डॉक्टर – गर्म पानी के साथ। खांसी की दवा भी हर 6 घंटे बाद लेनी है।
मरीज – खाने में कोई परहेज डॉक्टर साहब।
डॉक्टर – ज्यादा तेल और मसालेदार खाना मत खाइएगा। आराम कीजिए दो-तीन दिन में तबीयत ठीक हो जाएगी।
मरीज – ठीक है डॉक्टर साहब धन्यवाद।