दो मित्रों के बीच संवाद लेखन – उदाहरण सहित

यहां पर दो मित्रों के बीच संवाद लेखन उदाहरण सहित लिखे गए हैं, आप इन सवाद लेखन को पढ़कर, बड़े ही आसानी से अपनी भाषा में संवाद लेखन कर पाएंगे, एक बार यहां लिखे गए संवाद लेखन को जरूर पढ़ें, क्योंकि परीक्षा में आने वाले विभिन्न विषय से संबंधित संवाद लेखन को आप अच्छे से लिख पाएंगे।

परीक्षा कक्ष के बाहर दो सहेलियों के बीच संवाद

संगीता- प्रिया कैसा हुआ तुम्हारा प्रश्न पत्र?

प्रिया- मेरा प्रश्न पत्र तो बहुत ही अच्छा हुआ मैं तो बहुत खुश हूं और तुम्हारा कैसा हुआ।

संगीता– मेरा ठीक ही हुआ पर अच्छा नहीं कह सकती।

प्रिया- कौन सा प्रश्न गलत हुआ?

संगीता- महादेवी वर्मा की साहित्यक सेवा का उल्लेख कीजिए, मैं उनकी भाषा शैली का वर्णन किया।

प्रिया- तुम्हें उनकी रचनाओं एवं भाषा शैली का संदर्भ में उनका योगदान बताना था।

संगीता- यही तो मैं समझ नहीं पाई और गलत लिख दिया।

प्रिया- चलो कोई बात नहीं अब अगले प्रश्न पत्र की तैयारी अच्छे से करने की सोचो।

संगीता- हां तुम ठीक कह रही हो, आज के प्रश्न पत्र में जो गलत हुआ उसको हम कुछ नहीं कर सकते है।

प्रिया- चलो अब दूसरे प्रश्न पत्र की तैयारी करें।

संगीता- हां चलो।

दो मित्रों के बीच साइबर सुरक्षा के संबंध में संवाद

प्रीतम- अरे मित्र! तुम्हें पता है दिनेश का कंप्यूटर किसी ने हैक कर लिया।

रवि- हैक, मतलब?

प्रीतम- क्या तुम्हें हैक का मतलब नहीं मालूम है?

रवि- नहीं मित्रा, क्या तुम मुझे इसके बारे में बता सकते हो।

प्रीतम- हां जरूर तो सुनो, दिनेश के कंप्यूटर में जितने भी जरूरी जानकारी थी, उसे किसी ने अवैध तरीके से चुरा ली।

रवि- अच्छा, तू यह कैसे संभव हुआ?

प्रीतम- कई ऐसी वेबसाइट होती है, जो सुरक्षित नहीं होती जिन पर हानिकारक सॉफ्टवेयर होते हैं, जाने अनजाने में इन सॉफ्टवेयर के लिंक पर क्लिक होने से हमारे मोबाइल फोन या कंप्यूटर में डाउनलोड हो जाते हैं, जिससे हैकर अवैध तरीके से हमारी जानकारी चोरी कर लेते हैं।

रवि- क्या और भी तरीके होते हैं हैक करने के?

प्रीतम- हां और भी तरीके होते हैं जैसे कुछ हैकर अच्छी कंपनियों के नाम से फर्जी इमेल बनाकर हमें भेजते हैं जब हम उस फर्जी ईमेल के लिंक को ओपन करते हैं तो, हैकर तुरंत हमारे जरूरी जानकारी कंप्यूटर या मोबाइल से चुरा लेते हैं, और हम इस तरह बहुत बुरी तरीके से इस जाल में फंस जाते हैं।

रवि- क्या हैकर से अपनी जरूरी जानकारी बचाने का उपाय नहीं है?

प्रीतम- हां उपाय है?

रवि- अच्छा वह क्या उपाय है?

प्रीतम- हमें अपने कंप्यूटर में एक अच्छे और उचित एंटीवायरस का प्रयोग करना चाहिए, अपने कंप्यूटर में नेटवर्क सुरक्षा सेटिंग को हमेशा अपडेट रखना चाहिए, हमें असुरक्षित और संदेह पूर्ण लगने वाली वेबसाइट पर कभी भी विजिट नहीं करना चाहिए।

रवि- मित्रा तुमने आज मुझे बहुत ही बेहतरीन जानकारी दी, आज के बाद मैं अपने कंप्यूटर को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का जरूर ध्यान रखूंगा।

समाचार पत्र की महत्ता को बताते हुए दो सहेलियों के बीच संवाद

राधिका- अरे चांदनी क्या तुमने आज समाचार पत्र पढ़ा ?

चांदनी- नहीं तो मैं समाचार पत्र नहीं पढ़ती, मेरे पापा जी घर में समाचार पत्र पढ़ा करते हैं।

राधिका- चांदनी समाचार पत्र हमारे लिए बहुत ही उपयोगी हैं।

चांदनी- अच्छा वो कैसे?

राधिका- समाचार पत्र से आसपास तथा देश विदेश की खबरों की जानकारी मिलती है।

चांदनी- अच्छा, समाचार पत्र से हमें और क्या क्या जानकारी मिलती है?

राधिका- समाचार पत्र में खेलकूद, मौसम, राजनीति, रोजगार, व्यापार आदि कई बातों की जानकारी हमें मिलती है।

चांदनी- अच्छा, ऐसी कौन सी बातें हैं जिन्हें रोजाना समाचार पत्र में पढ़ा करें?

राधिका- समाचार पत्रों में बड़े-बड़े विद्वानों एवं लेखकों के विचार छपते हैं, हमें इनको पढ़ना चाहिए, कभी-कभी कहानियां और चुटकुले भी छपते हैं, इन्हें भी पढ़ा करो।

चांदनी- हां मित्रों मैं समझ गई, समाचार पत्र पढ़ने के कई सारे फायदे हैं अब मैं नियमित रूप से और ध्यान पूर्वक समाचार पत्र  पढूंगी, और अपने ज्ञान को बढ़ागी।

राधिका- तुमने बहुत अच्छा निर्णय लिया, और हां तुम इससे अपनी शब्दावली को भी बढ़ा सकती हो।

चांदनी- राधिका तुम आज के समाचार पत्र के बारे में पूछ रही थी?

राधिका- हां मित्र, वो आज मेरे घर पर समाचार पत्र नहीं आया है इसीलिए मैं तुमसे लेने आई थी।

चांदनी- अोह! चलो आज हम दोनों मिलकर साथ में समाचार पत्र पढ़ते हैं।

राधिका- हां चलो ठीक है।

दो मित्रों के बीच जयपुर भ्रमण पर संवाद

प्रीतम- अरे रवि मित्र, इस साल की छुट्टी में क्या कर रहे हो?

रवि- मैं अपने परिवार के साथ जयपुर भ्रमण पर जाऊंगा।

प्रीतम- अरे वाह! सुना है जयपुर चारों ओर से दीवारों से घिरा हुआ है, और इसमें प्रवेश के लिए आप दरवाजे भी हैं।

रवि- हां प्रीतम या शहर बहुत ही आकर्षक है और यहां पर बहुत सारे पर्यटक स्थल है, जयगढ़ दुर्गा, सिटी पैलेस, जंतर मंतर, हवा महल, आमेर का किला आदि।

प्रीतम- सुना है यह किला गुलाबी रंग से रंगा हुआ है।

रवि- हां मित्र तुम भी चलो ना हमारे साथ।

प्रीतम- मैं…

रवि- हां मित्र तुम भी चलो ना हमारे साथ।

प्रीतम- ठीक है मैं एक बार घर में पूछ कर बताता हूं।

रवि- ठीक है शाम को जरूर बताना।

विद्यालय जाने से पहले दो मित्रों के बीच संवाद

दिलीप- अरे मित्र! तूने हिंदी का पाठ याद कर लिया?

प्रवेश- हां कर लिया।

दिलीप- मैंने तो पूरा पाठ ही दोहरा लिया पता नहीं आज गुरु जी क्या क्या सवाल पूछेंगे?

प्रवेश- हां दिलीप मैं भी आज अच्छे से पढ़ कर आया हूं।

दिलीप- स्कूल जाकर एक बार फिर से दोहरा लेंगे।

प्रवेश- और एक दूसरे से सवाल जवाब भी कर लेंगे।

दिलीप- हां मित्र सही कहा।

प्रवेश- अब जल्दी करो नहीं तो देर हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

1.दो मित्रों के बीच संवाद लेखन
2.शिक्षक और छात्र के बीच संवाद लेखन
3.अध्यापक और अभिभावक के बीच संवाद लेखन
4.मानव और पक्षी के बीच संवाद लेखन
5.पेड़ और पक्षी के बीच संवाद लेखन
6.डॉक्टर और मरीज के बीच संवाद लेखन
7.दो मित्रों के बीच पिकनिक को लेकर संवाद लेखन
8.दो मित्रों के बीच परीक्षा परिणाम को लेकर संवाद लेखन
9.दो मित्रों के बीच वार्षिकोत्सव पर संवाद लेखन
10.दो मित्रों के बीच परीक्षा पर संवाद लेखन
11.ग्राहक और दुकानदार के बीच संवाद लेखन
12.पिता और पुत्र के बीच संवाद लेखन
13.मोबाइल के दुरुपयोग पर संवाद लेखन
14.माँ और बेटे के बीच संवाद लेखन
15.माँ और बेटी के बीच फैशन को लेकर संवाद लेखन
16.पेड़ और मनुष्य के बीच संवाद लेखन
17.यात्री और बस कंडक्टर के बीच संवाद लेखन
18.क्रिकेट के बारे में दो मित्रों के बीच संवाद लेखन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *